5
(1)

नारायणपुर – भवानीपुर थाना क्षेत्र के बलाहा गॉव में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट का मामला प्रकाश में आया है।घटना को लेकर दोनों पक्ष ने एक दुसरे पर आरोप लगाते हुए भवानीपुर ओपी में प्राथमिकी दर्ज की है।उक्त जानकारी एडिशनल प्रभारी मुलायम प्रसाद यादव ने देते हुए बताया की एक पक्ष के बलाहा निवासी बबलू सिंह की पत्नी बचनी देवी ने गॉव के ही अनिल सिंह,संगीता देवी,हरिवंश सिंह,अनुराज सिंह समेत चार- पॉच व अनिल सिंह को पति पत्नी व दोनों पुत्र के.

विरुद्ध जमीन विवाद को लेकर मारपीट व छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।दुसरे पक्ष के बलाहा निवासी अनिल सिंह ने गॉव के ही मुनीलाल सिंह,बबलू सिंह,परमानंद सिंह,राजकुमार सिंह,राजू सिंह,गुल्ली कुमारी,वंदना देवी,बबली देवी,दिलीप सिंह समेत चार-पॉच अज्ञात के विरुद्ध घर में घुसकर मारपीट छिनतई का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज की है।घटना को लेकर कांड के अनुसंधान कर्ता अनि मुकेश कुमार यादव छानबीन में जुट गए है।जॉचोपरांत कार्यवाई की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: