5
(1)

बिहपुर:कल/रविवार को देव दीपावली मनेगा।इसको लेकर शुक्रवार को प्रखंड के मड़वा पूरब पंचायत के औलियाबाद में श्री श्री 108दक्षिणेश्वर पुरानी काली मंदिर में तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।इसको लेकर पूजा कमेटी ने बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा पर चर्चा किया गया।वहीं यहां इस बार भी देव दीपावली पर विधि विधान से पूजा व पूरा मंदिर दीयों से जगमग होगा।पूर्व उपसरपंच सह कमेटी के सचिव संजय कुमार डोकानिया बताते हैं कि यहां माता की पूजा का इतिहास करीब200वर्ष से भी अधिक पुराना है।पूजा कमेटी के अध्यक्ष डा.नवलकिशोर चौधरी व कोषाध्यक्ष अशोक कुमार डोकानिया बताते हैं कि बताते हैं कि यहां ग्रामीण जन सहयोग से भागलपुर जिले में सबसे बड़े काली मंदिर का निर्माण कार्य यहां वर्ष 2006 से ही हो रहा है।सरपंच प्रतिनिधि राजीव चौधरी व पूर्व पैक्स अध्यक्ष शैलेश उर्फ मुन्ना मिश्र समेत कमेटी के वेदानंद मिश्र,अजय मिश्र,कृष्णमोहन मिश्र,अनिल शर्मा,सदानंद शर्मा व शिवनंदन साह आदि बताते हैं कि यहां के व्यवस्था संयोजन में पूरे गांव के लोगों की भागीदारी रहती है।बताया गया कि इस तिथि को त्रिपुरारी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है।इस दिन भगवान शिव ने त्रिपुरासुर नामक दानव का अंत किया था।इसी खुशी में देवताओं ने दीप जलाकर दीपावली मनाई थी।तब से यह पुरातन परंपरा उसी आस्था व श्रद्धा के साथ देव दीपावली के रूप में मनाई जाती है।मां के इस मंदिर के प्रति क्षेत्र के लोगों में अपार श्रद्धा व आस्था है।यहां वैदिक पद्धति अनुसार पूजा होता है।यहां के प्रधान पुजारी सिमरा के अजीत झा व आचार्य विक्की झा हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: