5
(1)

नवगछिया : राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के चुनाव परिणाम से आगामी लोकसभा चुनाव पर कोई असर नहीं पड़ने वाला है। कांग्रेस के स्थानीय राज नेता के बीच अंतर्कलह और क्षेत्रीय पार्टियों को विश्वास में नहीं लेने के कारण तीनो राज्य में कांग्रेस की हार हुई है। 

श्री यादव ने कहा कि बेरोजगारी, मंहगाई सहित जनसरोकार से जुड़े मुद्दों पर आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन लड़ेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में भागलपुर सहित बिहार के सभी लोकसभा सीटों पर इंडिया गठबंधन के उम्मीदवारों की ऐतिहासिक जीत होगी। बिहार में भाजपा का खाता नहीं खुलने वाला है। 

श्री यादव ने कहा कि अच्छे दिन के सपने दिखाकर केंद्र की सत्ता में आयी भाजपा ने देश मे भय और नफरत का जहर फैलाने का काम किया। देश में किसान आत्महत्या कर रहे है। बेरोजगार रोजगार के लिए भटक रहे हैं। आम लोग कमतोड़ महंगाई, भ्रष्टाचार से त्रस्त है लेकिन इसकी फिक्र देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को नही है।  

श्री यादव ने कहा कि भाजपा को ज्यादा उत्साहित होने की जरूरत नहीं है। आगामी लोकसभा चुनाव इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ लड़ेगी और भाजपा की केंद्र सरकार को सत्ता से बाहर का रास्ता दिखाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: