5
(1)

बिहपुर:खरीक प्रखंड निवासी सह पूर्व जिप सदस्या वर्तमान में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष कुमकुम देवी को प्रदेश नेतृत्व ने बाढ़,पटना नगर व ग्रामीण की भाजपा जिला प्रभारी बनाया है।अपने इस मनोनयन पर कुमकुम देवी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सम्राट चौधरी व महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष डा.धर्मशीला गुप्ता का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास जताया है।उस पर मैं पार्टी में पूरी निष्ठा के साथ सभी को साथ लेकर खड़ा उतरने का प्रयास करूंगी।बता दें कि कुमकुम देवी नवगछिया पुलिस जिला भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष भी रह चुकी हैं।कुमकुम देवी ने प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना व विकसित भारत संकल्प यात्रा रथ के बारे में भी विस्तार से बताया। साथ ही बताया कि भाजपा का अगला लक्ष्य लोस चुनाव 2024 में 400 सीटे जीतने की है।क्योंकि मोदी सरकार में कई बड़ी-बड़ी उपलब्धियां हुई हैl उन सभी को मतदाताओं के बीच में जाकर हमें बताना है।शहरों के साथ साथ खासकर ग्रामीण व सूदूर गांव व देहात में रहने वाले मतदाताओं को जागरूक करना है।ताकि वे भाजपा के पक्ष में ही अपना मतदान करें।प्रदेश उपाध्यक्ष कुमकुम ने बताया कि 22 जनवरी को अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का लोकार्पण हो रहा हैlदर्शनार्थी व श्रद्धालू जो रामलला का दर्शन करना चाहते हैं।उनके लिए भाजपा स्पेशल ट्रेनों की व्यवस्था की जाएगी । उक्त ट्रेन से दर्शनार्थी व श्रद्धालूओं के लिए अयोध्या नि:शुल्क आने-जाने की व्यवस्था भी पार्टी द्वारा की गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: