5
(1)

नारायणपुर – स्वामी विवेकानंद सरस्वती शिशू मंदिर बलाहा में शुक्रवार को भारत के महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन के जयंती के अवसर पर गणित एवं विज्ञान मेला का भव्य आयोजन प्राचार्य शिवशंकर सिंन्हा के अध्यक्षता में किया गया। जिसको लेकर विद्यालय परिसर में भैया-बहनों ने अपनी अपनी कला का प्रदर्शनी लगाया। विज्ञान प्रदर्शन में 28 एवं गणित प्रदर्शन में 24 भैया-बहनों ने भाग लिया।प्रदर्शनी में गणित प्रदर्शन में प्रथम स्थान पर प्रियांशु कुमार पाल,द्वितीय स्थान पर आशुतोष कुमार, तृतीय स्थान पर अभिनव कुमार रहे वहीं विज्ञान प्रदर्शनी में प्रथम स्थान संगम कुमार, द्वितीय स्थान विष्णु प्रिया,तृतीय स्थान नम्रता कुमारी रही।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के संरक्षक पुर्व प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद यादव ने महान गणितज्ञ रामानुजन की जीवनी के बारे में प्रकाश डालते हुए महान गणितज्ञ कैसे बने चर्चा करते हुए भैया-बहनों को उनकी जीवनी से प्रेरणा लेने की बात कही। मौके पर संरक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव,अध्यक्ष महेंद्र सिंह कुशवाहा, उपाध्यक्ष दिनेश कुमार यादव,सचिव रणविजय यादव,सच्चिदानंद शर्मा, मुखिया रंजीता कुमारी,शिक्षाविद सियाराम यादव, विद्यालय के प्रधानाचार्य शिव शंकर प्रसाद सिंन्हा अचार्य सुशील,अरविंद,रामसागर, राजेंद्र,साजन,अमित,अभिनंदन, मणिकांत,नितेश,सन्नी धीरज,प्रीति सिंन्हा,रानी कुमारी,शोभा देवी,संतोष चौरसिया,सौरभ कुमार समेत अन्य आचार्य दीदीजी एवं भैया बहनौं का सराहनीय योगदान देखा गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: