5
(1)

बिहपुर: भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयन्ती 25 दिसम्बर पर अन्तर्राष्ट्रीय समरसता मंच द्वारा काठमाण्डौ (नेपाल) में G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन का 29 दिसम्बर को समापन समारोह होगा।इस समारोह में विभिन्न राष्ट्रो की प्रतिभाओं को “अटल समरसता अवार्ड” से अभिनन्दन के साथ सम्मान किया जाएगा। भारत देश के बिहार राज्य के सम्मानीय प्रतिभा अधिवक्ता राधा कृष्ण सिंह का चयन कर्म स्थली से विकास तक सेवा कार्यों का अवलोकन कर अनवरत परिश्रम पर “अटल समरसता अवार्ड” के लिए मनोनयन किया गया है। रशियन कल्चरल सेन्टर कमल पोकरी काठमाण्डौ नेपाल के सभागार में G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन, भारत की प्रतिष्ठा शक्ति, पंचशील सिद्धान्त,

भारत- नेपाल की वैदिक कालीन संस्कृति का पुर्न उत्थान हो, भारत पुनः वैदिक कालीन जगत गुरु के आसन पर पद् स्थापित हो, भारत को संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद में विटो पावर के साथ स्थाई सदस्यता दिलवाने के उद्देश्य से सदस्य राष्ट्रो का नैतिक समर्थन की आशा में प्रेरित अभियान को मूर्त रूप देने के उद्देश्य से किया जा रहा है। G-22 समरसता सांस्कृतिक समन्वय सम्मेलन को 22 राष्ट्रो भारत, नेपाल, भूटान, अफगानिस्तान, अल्जीरिया, एंगोला, ऑस्ट्रेलिया, फिनिश ईराक, इजराईल, मैकडोनिया, मोरक्को, नीदरलैण्ड, नाईजीरिया, नार्वेजियन, रोमानिया, रायल डेनिश, तुनिशियाँ आदि का नैतिक समर्थन प्राप्त है ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: