5
(1)

नवगछिया के गोशाला रोड स्थित कांग्रेस कैंप कार्यालय में गुरुवार को कांग्रेस पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने झंडा फहराया. अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष शीतल प्रसाद सिंह निषाद ने की. मौके पर शीला देवी निषाद, अशोक सिंह निषाद, सुनील चौधरी, रामविलास पासवान, वाल्मिकी कुंवर व अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे. बिहपुर स्वराज आश्रम परिसर में कांग्रेस पार्टी का 139वां स्थापना दिवस मनाया गया. अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मो इरफान ने की. कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती का संकल्प लिया.

मौके पर राजनीति सिंह, रणजीत कुमार राणा, आदित्य नारायण चौधरी, राहुल भारतद्वाज, मो जावेद, मो फिरोज, मृत्युंजय मिश्रा, बलराम पासवान, नंदलाल मंडल सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे. गोपालपुर प्रखंड के लत्तीपाकर धरहरा स्थित प्रखंड कांग्रेस कार्यालय में प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में स्थापना दिवस मनाया गया. प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार सिंह ने पार्टी का झंडा पहराया. मौके पर वाल्मिकी कुंवर, प्रसून कुमार उर्फ मनोज कुमार सिंह, सुनील साह, चंदन साह, मदन मंडल, बलराम कुमार मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: