5
(1)


बिहपुर:सोमवार से प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर फेयर प्राइस डीलर्स एसोशिएशन का राष्ट्रव्यापी अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू होगा और प्रखंड के सभी डीलर हड़ताल पर रहेंगे।इसकी सफलता को लेकर रविवार को एसोशिएशन के प्रखंड ईकाई डीलर संघ की बैठक प्रखंड अध्यक्ष मृत्युंजय मिश्रा के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय में एक बैठक आयोजित हुआ। जिसमें सभी डीलरों ने एक स्वर में कहा कि ऑल इंडिया स्तर पर 15 सूत्री राज्यस्तर पर आठ सूत्री माँगों को लेकर हमलोग एक जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस दौरान किसी भी राशन का उठाव या वितरण नहीं करेंगे और मांगे पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।इस मौके पर संघ के सचिव गौरव मंडल, बलराम पासवान,सर्वेश रजक, कृष्णमोहन साह,राजेंद्र प्रसाद साह व मुन्नी देवी आदि की उपस्थिति थी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: