5
(1)

नवगछिया आरक्षी अधीक्षक सुशांत कुमार सरोज ने सोमवार को एक प्रेस वार्ता आयोजित कर वर्ष 2023 में पुलिस के द्वारा की गई कार्रवाई की उपलब्धियां मीडिया कर्मियों को बताते हुए कहा कि जनवरी 2023 से दिसम्बर 2023 तक सामान्य विचारण/त्वरित विचारण के तहत विभिन्न शीर्षों के कुल 26 कांडो में 47 अपराधकर्मियों को सजा दिलाया गया। बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधि0 2016 (यथा संशोधित-2018) के धारा-37 के अन्तर्गत 197 कांडो में 262 अभियुक्तों को सक्षम मजिस्ट्रेट द्वारा जुर्माना पर छोड़ा गया। कुल अवैध आग्नेयास्त्र-136 एवं कारतूस-988 बरामद। मादक पदार्थ, गॉजा-36.337 कि०ग्रा० एवं स्मैक-897 ग्रा० बरामद। 04 मिनी गन फैक्ट्री का उद्भेदन ।
2251 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया, जिसमें 64 हत्या, 67 लूट एवं 13 डकैती के कांडो के अपराधी शामिल। बज्र टीम द्वारा गंभीर अपराध शीर्ष में 241 अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। 53 दुर्दान्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक नवगछिया द्वारा कुल-1,89,500/- राशि का ईनाम घोषित किया गया। कुल-16 (सोलह) टॉप-10 अपराधियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।
ऑपरेशन “मुस्कान” के तहत कुल 49 चोरी / गुम मोबाईल फोन बरामद कर वास्तविक मोबाईल धारक को सुपूर्द किया गया।

पुरे बिहार में प्रथम पाँच में रहा नवगछिया

CCTNS परियोजना नवगछिया पुलिस जिला के 10 थानों में कार्यान्वित है। इस वर्ष सभी थानों में प्राथमिकी एवं थाना दैनिकी की ऑनलाईन प्रविष्टि प्रारंभ कर दी गई है। साथ हीं गिरफ्तार अभियुक्तों एवं गुमशुदा व्यक्तियों का फोटो भी CCTNS Portal पर ऑनलाईन अपलोड किया जा रहा है। इस वर्ष नवगछिया पुलिस जिला CCTNS Ranking में लगातार पुरे बिहार में प्रथम पाँच में रहा है। यातायात थाना इस वर्ष नवगछिया पुलिस जिला में दिनांक 01.11.2023 को स्थापित किया गया। यातायात थाना, नवगछिया में वर्तमान में 02 पुलिस पदाधिकारी, 01 हव0, 02 सिपाही, 05 म०सि० एवं 20 गृहरक्षक प्रतिनियुक्त है। यातायात थाना के शुभारंभ के उपरांत यातायात व्यवस्था सुदृढ़ हुआ है। पुलिस जिला नवगछिया में अपराध नियंत्रण एवं विधि-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु इस वर्ष दो अस्थायी टी०ओ०पी० 1. राजेन्द्र कॉलोनी एवं 2. बस स्टैण्ड, नवगछिया में स्थापित किया गया है, जो सुचारू रूप से कार्यरत है। नवगछिया पुलिस जिला के सभी थाना/प्रतिष्ठान में प्रत्येक शुक्रवार को सामुहिक पी०टी० / योगा तथा प्रत्येक रविवार का सामुहिक साफ सफाई का आयोजन किया जा रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: