5
(1)

नवगछिया

आगामी 24 जनवरी को जननायक कर्पूरी ठाकुर जनशताब्दी ऊ समारोह की तैयारी को लेकर जिला जदयू कार्यालय नवगछिया में बीते सोमवार को कार्यकर्ताओं और पार्टी के नेताओं ने एक बैठक का आयोजन किया। इस बैठक की जानकारी देते हुए जदयू जिला मुख्य प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी कुमार मिलन सागर ने बताया कि बिहार प्रदेश जनता दल यूनाइटेड के निदेशानुसार आगामी 24 जनवरी 2024 को आयोजित जननायक कर्पूरी ठाकुर जन्मशताब्दी समारोह, वेटरनरी कॉलेज परिसर,पटना के कार्यक्रम में भाग लेने तैयारी हेतु आवश्यक बैठक जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती की अध्यक्षता में दिनांक:-

10 जनवरी 2024 ( बुधवार), पूर्वाहन 11:00 बजे से जिला जनता दल (यू), जिला पार्टी कार्यालय नवगछिया में बुलाई गई है। इस बैठक में मुख्य रूप से सांसद भागलपुर अजय कुमार मंडल, विधायक सह सचेतक सत्तारूढ दल बिहार विधानसभा नरेंद्र कुमार नीरज उर्फ़ गोपाल मंडल , विधान परिषद सदस्य, विधान पार्षद सदस्य एवं प्रमंडलीय प्रभारी प्रहलाद सरकार उपस्थित रहेंगे। वही नवगछिया जदयू जिला अध्यक्ष त्रिपुरारी कुमार भारती ने सभी प्रदेश पदाधिकारी, जिला जद(यूo) पदाधिकारी,पूर्व जिलाध्यक्ष, विभिन्न प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, प्रखंड अध्यक्ष गण, सभी पंचायत अध्यक्ष एवं प्रमुख साथियों से आग्रह किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: