5
(1)

बिहपुर:27 अक्टूबर को सदाकत आश्रम पटना से डॉ.श्री कृष्ण सिंह की जयंती पर कांग्रेस चली गांव की ओर की उद्​देश्य के साथ राहुल-अखिलेश संदेश रथ रवाना हुआ था।अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज के तत्वावधान में निकले रथ को बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डा.अखिलेश प्रसाद सिंह ने रवाना किया था।11 जिलाें में भमण क पश्चात यह रथ सोमवार को 12 वां जिले में भागलपुर के बिहपुर में स्वराज आश्रम व कांग्रेस भवन पहुंचा।बिहपुर के गौरीपुर,सोनवर्षा व जयरामपुर समेत अन्य कई गावों में पहुंचकर ब्रह्मर्षि समाज के लोगों को फिर से कांग्रेस के बैनर तले एकजुट होने का अह्वान किया गया।बिहपुर में कांग्रेस भवन रथ के साथ पहुंचने पर ब्रह्मर्षि समाज के प्रदेश अध्यक्ष प्रो.डा.शशिभूषण पांडेय व प्रवक्ता मनोज शर्मा का प्रखंड अध्यक्ष मो.ईरफान आलम की अगुवाई में अभिनंदन किया गया।बिहपुर में इस माैके पर अल्पसंख्यक सेल के प्रदेश उपाध्यक्ष अरशद अली,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष रोहितआनंद शुक्ला,बिहपुर विस युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आरीफ रजा,शिवशंकर चौधरी,सोनू ईश्वर व जैनूल अंसारी आदि समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसजन मौजूद थे।यहां दोनों नेताओं ने प्रेसवार्ता कर रथयात्रा के बारे में बताया।प्रो.पाण्डेय ने कहा कि ब्रह्मर्षि समाज के साथ अन्य सामाजिक वर्गों व अन्य समुदाय से आने वाले लोगों को साथ लेकर अखिलेश प्रसाद सिंह के नेतृत्व में बिहार में कांग्रेस को मजबूत बनाया जाएगा। उन्होंने ब्रह्मर्षि समाज के लोगों से अपील किया कि भाजपा के बहकावे और उनके झांसे में वे हरगिज न आएं।उन्होंने कहा कि जब-जब चुनाव आता है, तब-तब भाजपा को धर्म याद आता रहै। देश में मंहगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, शिक्षा व स्वास्थ्य के मुद्​दों से ध्यान भटकाने के लिए अर्नगल शिगुफा छोड़ देता है। इसलिए खासकर ब्रह्मर्षि समाज के लोगों को भाजपा से सावधान रहकर ऐसे समय में कांग्रेस का साथ देते हुए राहुल गांधी व अखिलेश प्रसाद सिंह के हाथों को मजबूत करने को कहा।राहुल-अखिलेश रथ बिहपुर से रवाना होकर सोमवार को खगड़िया जिले की सीमा में प्रवेश किया।इस यात्रा का समापन आठ मार्च को स्वामी सहजानंद सरस्वती के जयंती पर होगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: