5
(1)

नवगछिया : भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओ की एक कार्यशाला गुरूवार को पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद की अध्यक्षयता मे आयोजित की गई बैठक में पार्टी के आगामी कार्यक्रम चलो गांव की अभियान की तैयारी के निमित्त विस्तार से रणनीति तैयार की गई . बैठक का संचालन जिला महामंत्री मुकेश राणा ने की
कार्यशाला मे मुख्य अतिथि प्रदेश मंत्री अनिल ठाकुर ने संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने अपने दस साल के कार्यकाल में समाज के सभी वर्ग का विकास किया जिससे कि हर भाजपा कार्यकर्ता को अपने पार्टी सहित केंद्र सरकार के कार्यकाल पर गर्व करती है आगामी सप्ताह में पार्टी कार्यकर्ता अपने बगल के गाँवो में प्रवास करेंगे और केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आमजनो को जानकारी भी देगे उन्होंने कहा कि कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न को मिलना पूरे बिहार के लिए सौभाग्य की बात है
वही बिहपुर विधायक ई शैलेन्द्र ने कहा कि कार्यकर्ता संगठन के रीढ़ होते है कार्यकर्ताओ की मेहनत की बदौलत ही आज पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बनी है बैठक में मुख्य रूप से लोकसभा प्रभारी अर्जुन शर्मा जिला प्रभारी कन्हाई मंडल अभय राय विनोद मंडल आलोक सिंह मेहता सचितानंद राजेश पासवान शंभू ठाकुर विजय यादव प्रवेश यादव सहित सभी मंडल अध्यक्ष मंडल संयोजक लोकसभा विस्तारक विधानसभा विस्तारक उपस्थित रहे .

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: