5
(1)

नवगछिया : राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने बताया कि जन विश्वास यात्रा के तहत नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव 26 फरवरी को नवगछिया, भागलपुर के जीरो माईल चौक, तिलका मांझी चौक, कचहरी चौक, घंटाघर चौक, बस स्टैंड चौक, मुजाहिदपुर थाना चौक, हुसैनाबाद, अलीगंज चौक, जगदीशपुर बाजार चौक, बलुआ चक सहित विभिन्न जगहों पर रोड-शो करते हुए बांका पहुचेंगे तथा बांका में रात्रि विश्राम करेंगे।
प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि तेजस्वी यादव जी की जन विश्वास यात्रा को लेकर सभी जाति-धर्म के लोगों में जबरदस्त उत्साह व उमंग है। जन विश्वास यात्रा के तहत रोड-शो में बड़ी संख्या में जनता जनार्दन सम्मिलित होंगे। तथा विभिन्न जगहों पर पार्टी कार्यकर्ताओं और जनता जनार्दन द्वारा गर्मजोशी से स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा।

प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि जन विश्वास यात्रा को ऐतिहासिक बनाने के लिए जिला राजद संगठन के सभी प्रकोष्ठों, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं द्वारा जोर-शोर से प्रचार प्रसार और तैयारी किया जा रहा है। नवगछिया से लेकर भागलपुर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर होडिंग, बैनर लगाया गया है। ज्ञात हो कि तेजस्वी यादव 20 फरवरी से 28 फरवरी तक जन विश्वास यात्रा पर हैं। वहीं महागठबंधन द्वारा 3 मार्च 2024 को पटना के गांधी मैदान में जन विश्वास महारैली आयोजित किया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: