5
(2)

नवगछिया। लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, जिलाध्यक्ष अवधेश पासवान के साथ सोमवार को रंगरा पहुंचकर मृतक शोभा देवी के परिजनों से मुलाकात कर घटित घटना की संपूर्ण जानकारी ली। मौके पर सुरेश भगत ने कहा की रंगरा में शोभा देवी के साथ दरिंदगी के बाद हत्या की घटना बहुत ही दुःखद व दुर्भाग्यपूर्ण है। इस तरह की घटना से क्षेत्र की बदनामी होती है। वही इस घटना में जिस तरह से राजनीतिक रंग चढ़ाया जा रहा है वह इससे भी अधिक दुर्भाग्यपूर्ण है।

श्री भगत ने कहा, नवगछिया पुलिस से उम्मीद है की घटना में पीड़ित परिवार को उचित न्याय मिले। वही इस कांड को अंजाम देने में शामिल कोई भी आरोपित बचे नहीं और कोई निर्दोष फंसे नहीं। इस बात का भी ध्यान प्रशासन को देना चाहिए। उक्त घटना को लेकर लोजपा रामविलास की टीम प्रदेश अध्यक्ष श्री राजू तिवारी के नेतृत्व में जल्द ही महामहिम राज्यपाल एवं पुलिस महानिदेशक से मुलाकात कर घटना की संपूर्ण जानकारी देते हुए त्वरित न्याय की मांग करेंगे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: