5
(2)

नवगछिया के बिहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बभनगामा निवासी श्वेता देवी पति रवि सिंह ने रविवार को बिहपुर थाना में गाली-गलौज व मारपीट करने को लेकर आवेंदन दिया है। आवेदन में महिला ने लिखा है कि उसके ससुर सुधीर सिंह, भैंसुर राजेश सिंह, सास जामुनी देवी व गोतनी अक्सर उसके साथ अकारण विवाद कर मानसिक रूप से प्रताड़ित करता है। छोटे-मोटे बात को लेकर गंदी गंदी गालियां देता है। वही गाली-गलौज का विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो जाता है। शनिवार शाम चापाकल को लेकर विवाद हुआ था। वही रविवार की सुबह छोटे बच्चे के बिछ मामूली विवाद को लेकर मारपीट करने लगा।

गौरतलब है कि वादी श्वेता देवी का पति रवि सिंह परदेश में मजदूरी करता है। तीन पुत्र है। सभी 7 वर्ष से कम उम्र का है। महिला का मायके खगरिया जिला अंतर्गत पसराहा थाना क्षेत्र के कोयला गांव है। इस बात की जानकारी श्वेता ने पति को दिया। जिसपर रवि सिंह ने उसे कहा कि जहां जाना है जाओ हम कुछ नही कर सकते हैं। रोती बिलखती महिला बिहपुर थाना पहुंचीं और महिला हेल्प डेस्क पर आवेंदन दिया। इधर श्वेता के भाई श्यामल राज पिता जयकांत सिंह ने बताया कि बहन के साथ बराबर वहां मारपीट होता है। आवेंदन मिलते ही बिहपुर पुलिस दलबल के साथ बभनगामा पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: