5
(1)

मायागंज भागलपुर रेफर

आरोपी फरार, जांच में जुटी पुलिस

नवगछिया। एक तरफ बिहार में सुशासन की बात कही जा रही है तो वही दूसरी ओर क्षेत्र में लगातार घटित हो रहे अपराधी कांडों से सुशासन की पोल भी खुल रही है। खासकर नवगछिया पुलिस जिले में आपराधिक घटनाओं का दौड़ थमने का नाम ही नही ले रहा है। अपराधी जब चाहे कही भी गोलीबारी, लूट जैसी बड़े कांडों को बेझिझक अंजाम दे देते हैं। बीते दो दिन पूर्व ख़रीक में ही लाखों की लूट की घटना घटित हुई जिसका सुराग पुलिस ढूंढ भी नही पाई है। तभी ताजा मामला ख़रीक थाना क्षेत्र अंतर्गत ख़रीक बाजार महादलित टोले में शनिवार दिन के करीब पौने बारह बजे खरीक बाजार निवासी पूर्व पंच सह सफाई कर्मी महेश ऋकाशन पिता स्व सरयुग ऋकाशन उम्र 50 वर्ष को मोटरसाइकिल सवार युवक ने गोली मार दी। गोली उसके बाएं कंधे में लगकर आरपार हो गई।

ग़ोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गए। जिसके बाद हमलावर उसे मृत समझ कर हवाई फायरिंग करते हुए वहां से भाग निकला। 4-5 राउंड ग़ोली चलने की बात बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही ख़रीक थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर नरेश कुमार सदलबल घटनास्थल पर पहुँचे। जहाँ घायल को उठाकर इलाज के लिए ख़रीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर ईलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया। वहां घायल का फर्द बयान दर्ज किया गया। वही पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए कई जगह उसके ठिकानों पर छापामारी कर रही है। घायल ने अपने फर्द बयान में पुलिस को बताया कि शौच के लिए खेत की ओर जा रहा था। बासा के समीप ख़रीक के पूर्वी घरारी निवासी छोटू सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ मोटरसाइकिल रोककर गुल्ली खेल रहे नाबालिक बच्चों (भतीजे) को जातिसूचक गाली-गलोज करते हुए मारपीट कर रहा है। वही मारपीट करने का विरोध किया तो छोटू सिंह अपने कमर से पिस्तौल निकाल कर गोली चला दिया।

ग़ोली लगने के बाद अचेत होकर वे गिर गए। वही मृत समझकर तीनों अपराधी हवाई फायरिंग करते हुए मौके से फरार हो गए। बयान में कहा है कि तीनों युवक मेरी बेटी पर गंदी नजर रखता है और राह आते-जाते छींटाकसी कसता है। थानाध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गोलीकांड की जांच पुलिस कर रही है। वही अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है। जल्द ही पुलिस तीनों को गिरफ्तार किया जाएगा। खबर लिखे जाने तक परिजनों की ओर से थाना में आवेंदन नही दिया गया था। बता दें कि महेश ऋकाशन पूर्व में दो बार पंच सदस्य रहे हैं। वर्तमान में ख़रीक बाजार के सफाईकर्मी हैं। महेश को तीन पुत्र व तीन पुत्री हैं। घटना के बाद पत्नी सुमित्रा देवी, पुत्र रूपेश, गौरव, सौरव व पुत्री ममता सभी का रोरोकर बुरा हाल है। दिनदहाड़े इस तरह गोलीकांड की घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने कांड में शामिल अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा से की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: