5
(1)

नवगछिया। प्रखंड क्षेत्र के जमुनिया पंचायत के शिक्षक प्रवीण यादव की पुत्री रोजी यादव पटना के यूनीक गार्डन में आयोजित इंटरनेशनल ब्राइडल शो की विनर बनी। फर्स्ट रनअप स्नेहा गुप्ता सेकेंड रनअप प्रियंका सिंह बनी। कार्यक्रम में विधान पार्षद सदस्य अनामिका सिंह, पटना की मेयर सीता साहू एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित हुए। रोजी के विनर बनने की खुशी में लोजपा रामविलास के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेश भगत, जमुनिया पंचायत के मुखिया सोनी देवी, सरपंच संतोष भगत, पंचायत समिति राजेंद्र शाह, प्रमोद सिंह, पूर्व पंसस सदस्य जयप्रकाश राय, कुमार मन्नू, अधिवक्ता जयनारायण यादव, अशोक यादव, पूर्व प्रमुख शिवनंदन यादव, नवीन यादव आदि ने रोजी की उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: