5
(2)

नवगछिया | नवगछिया थाना के मिल्की में आधी रात में घर में घुसा सहयोगी के साथ प्रेमी। इस संबंध में मिल्की निवासी सुनील दास ने नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज करवाया है। जिसमें बिहपुर थाना के हरिओ निवासी आकाश कुमार, चुन्नु कुमार को नामजद आरोपित बनाया गया है। इस संबंध में नवगछिया थानाध्यक्ष भारत भूषण ने जानकारी देते हुए बताया कि आकाश सुनील दास की पुत्री से प्यार करता था। दोनो पिछले दिनों घर से फरार हो गए थे। लगभग दो सप़्ताह दोनो घर से बाहर रहे थे।

परिजनों के दवाब में लड़की को वापस कर दिया। एक सप्ताह पूर्व ही लड़की अपने घर आई थी। रात्रि में आकाश चुन्नु को साथ लेकर सुनील दास के घर में घुस गया। घर में खटपट की आवाज सुना तो परिवार के लोग जग गए। बाहर के दो युवको को देखकर दोनो को पकड़ लिया गया। इसकी सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो युवक को हिरासत में लिया। लड़की के पिता के बयान पर नवगछिया थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें आकाश व चुन्नु को आरोपित बनाया है। सुनील दास ने जबरन लड़की के अपहरण करने का आरोप लगाया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: