5
(1)

नारायणपुर : शहजादपुर पंचायत के बिशनपुर गांव में शनिवार की दोपहर आग लगने से फूस का दस घर जलकर राख हो गया. मुखिया कैलाश कुमार भारती ने बताया कि अग्नि पीड़ित मजदूरी करके जीवन यापन करते
हैं.अगलगी के समय घर के सदस्य खेत में लगे मकई में महिला खाद गिराने व पुरूष तमनी करने गए हुए थे. घटना को लेकर बिहपुर थाना और नारायणपुर अंचल को सूचना दी गयी है. सिकंदर मंडल ने बताया कि ग्रामीणों के अथक प्रयास व नाथनगर से आई फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर काबू पाया गया.अग्निपीड़ित शंभु मंडल, उषा देवी, रंभों मंडल, धन्नो मंडल, राधे मंडल, मनोरमा देवी , पंखी देवी, चनरी देवी , सुदीन मंडल व अनिल मंडल को शहजादपुर मुखिया की ओर से चावल, आटा , चूड़ा , चीनी व प्लास्टिक दिया गया.
प्रभारी आरओ भरत कुमार झा ने बताया की अग्नि पीड़ित परिवार को राजस्व कर्मचारी द्वारा जांच कर आपदा विभाग के तहत सरकारी सहायता राशि दी जायेगी

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: