5
(1)

भागलपुर के सबौर थाना क्षेत्र के हरिजन टोला मोहल्ले में आपसी विवाद में आधा दर्जन से ज्यादा लोग घायल हो गए किसी का सर फुटा तो किसी का पैर टूटा और कोई बदहवास हुए तो कोई गंभीर रूप से घायल कहा जा रहा है कि बच्चों के विवाद में आपस में ही दो गुटों में जमकर मारपीट हो गई। जिसमें आधा दर्जन लोग मारपीट की घटना में जख्मी हुए हैं।

जिन्हें इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दरअसल पार्षद चुनाव को लेकर गांव के ही दो लोगों में आपस में पहले से विवाद चल रहा था और इसी बीच आज सुबह दो बच्चों के बीच कहासुनी हुई। जिसके बाद दोनों गुट आपस में भिड़ गए और बच्चों का विवाद बड़ों में बदल गया। जिसको लेकर खूब लाठी डंडे चले। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: