5
(1)

नवगछिया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया इकाई के जिला संयोजक राहुल शर्मा के नेतृत्व में मंगलवार को नवगछिया अनुमंडल परिसर में शांतिपूर्ण धरना दिया गया। राष्ट्रीय कला मंच दक्षिण बिहार प्रांत सह प्रमुख विश्वास वैभव ने बताया कि यह धरना पश्चिम बंगाल के संदेशखली में ममता बनर्जी के पार्टी के नेता शाहजहां शेख को लेकर दिया गया। बंगाल की सरकार ऐसे बलात्कारियों को संरक्षण तथा विशेष सुविधा दे रही। गौरतलब है कि जिस प्रदेश की मुखिया एक महिला है, उस प्रदेश में महिला ही सुरक्षित नहीं है। अभाविप ने आज देश भर के विभिन्न प्रांत, जिला केंद्र और कॉलेज कैंपस मे धरणा प्रदर्शन किया है। कुछ सूत्री मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी नवगछिया के माध्यम से भारत की महामहिम राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को ज्ञापन भेजा गया। जिला संयोजक राहुल शर्मा ने बताया कि विद्यार्थी परिषद समाज के हर एक अंग की चिंता करती है। नारी शक्ति हमारे समाज की आदर्श है इसकी रक्षा और सम्मान करना हम सभी का कर्तव्य है। अगर जल्द से जल्द ऐसे बलात्कारियों पर कठोर फैसला नहीं लिया गया तो बलात्कारियों का बोल बाला बढ़ते रहेगा। महिला कॉलेज अध्यक्ष साक्षी भारद्वाज ने बताया कि एक एक कार्यकर्ता बंगाल की महिलाओं के सम्मान में मैदान में कूद गया है। आगे हम सभी कार्यकर्ताओं एक साथ मिलकर बंगाल की महिलाओं व बहन बेटियों को न्याय दिलाकर ही रुकेंगे। मौके पर राष्ट्रीय कला मंच के प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, जिला संयोजक राहुल शर्मा, शिवम झा, विश्वजीत चौधरी, विक्की मिश्रा, अभिषेक, बालकृष्ण, राहुल, कविनव, साक्षी, सिंकु, संगम, कुसुम, ब्यूटी, तन्नू भारद्वाज, रफूजा शेख, दीक्षा, संगम आदि उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: