


नवगछिया । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नवगछिया जिला के कार्यकर्ताओं द्वारा गुरुवार को नारायणपुर इकाई में विभिन्न जगहों पर ऋतुमति अभियान की शुरुआत की गई। जिसमें मुख्य तौर पर सुदूर बस्ती में महिलाओं के बीच सेनेटरी पैड, विटामिन, कैल्शियम, आयरन की गोली का निशुल्क वितरण तथा सेनेटरी पैड का उपयोग हेतु जन जागरण अभियान चलाया गया। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दक्षिण बिहार प्रांत छात्रा सह संयोजक साक्षी कुमारी ने बताया कि ऋतुमति अभियान नवगछिया संगठन जिला के विभिन्न प्रखंडों में चरणबद्ध तरीका से चलाया जाएगा। गुरुवार को प्रथम दिन नारायणपुर इकाई के उत्क्रमिक कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय , मधुरारपुर नारायणपुर में शुरुआत किया गया। जिसमें स्कूल में पढ़ रही छात्रा के बीच कैल्शियम, आयरन, विटामिन की गोलियां, सेनेटरी पैड, ओआरएस घोल का वितरण सैकड़ों छात्राओं के बीच किया गया। प्रांत संयोजक विश्वास वैभव ने बताया है यह अभियान मुख्य रूप से छात्राओं का है इसीलिए सुदूर ग्रामीण बस्ती और छात्राओं के विद्यालय में चलाया जाएगा। अभियान की शुरुआत महिला दिवस के अवसर पर की गई। अभियान में कार्य कर रही सभी विद्यार्थी परिषद की छात्र-छात्राओ एवं कार्यकर्ताओं को शुभकामनाएं देता हूं। संयोजक कुंदन पोद्दार ने बताया कि यह अभियान आगे निरंतर जारी रहेगा। अभियान में विश्वास वैभव, साक्षी कुमारी, मधुर मिलन नायक, कुंदन पोद्दार, दीपा कुमारी, दीक्षा, भानु, तनु, सोनम, तुलसी, साक्षी, आरती, मुस्कान, लक्ष्मी, अभिषेक, शुभम, हेमंत, शुभम इत्यादि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।
