5
(1)

नवगछिया | गोपालपुर थाना क्षेत्र के अभिया में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सह श्री राम महायज्ञ शुरुआत रविवार को हो गई है। जिसको लेकर रविवार को 1051 कलश की यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। ढोल नगाड़ों और बैंड बाजों के साथ यह कलश यात्रा को अभिया काली मंदिर से निकलकर बुद्धुचक पहुंची जहां कलश में गंगा जल भर कर वापस अभिया स्थित काली मंदिर आया गया। यह यज्ञ डॉ० लखन लाल मंडल के पुण्य स्मृति दिवस पर उनके पुत्र डॉ० पप्पू कुमार के द्वारा करवाया जा रहा है। जिसमे ग्रामीणों का भी भरपूर सहयोग मिल रहा है। यह यज्ञ 9 दिनों तक चलेगी। वहीं श्री वृंदावन ,मथुरा से आए संत भागवत शरण जी महराज अपने मुख वाणी से सभी को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान कराएंगे वहीं नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज ने यज्ञ स्थल का निरक्षण किया, और विधि व्यवस्था की जानकारी ली, और गोपालपुर थाने को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: