5
(1)

भागलपुर।राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त किए जाने को लेकर कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा है कि राहुल गांधी जनता की आवाज उठा रहे थे इसलिए यह कार्रवाई की गई है। वहीं उन्होंने कहा कि एक बार इंदिरा गांधी की भी सदस्यता समाप्त की गई थी।

लेकिन उसे फिर बहाल किया गया था और उसी प्रकार से राहुल गांधी की भी सदस्यता बहाल की जानी चाहिए, नहीं तो इसके लिए आंदोलन की शुरुआत हो चुकी है और आज सभी राज्य मुख्यालय में कांग्रेस पार्टी के द्वारा धरना दिया जाएगा। वहीं उन्होंने दावा किया कि अगर उनकी सदस्यता बहाल नहीं होती है तो आने वाले चुनाव में बीजेपी एक सीट पर सिमट जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: