5
(2)

नवगछिया पुलिस जिला के रंगरा थाना क्षेत्र के मधुसूदन पूर्व वैसी गांव में बीते कुछ दिनों से कई घरों में लगातार ही चोरी की घटना घटित हो रही है। बीते बुधवार की रात भी एक घर में चोरी की घटना को चोरों ने रात के अंधेरे में अंजाम दिया है। इस घटना के विरुद्ध पीड़ित गृह स्वामी गौतम कुमार सिंह, पिता यशवंत कुमार सिंह के द्वारा रंगरा थाना में रंगरा थाना में आवेदन देकर उक्त घटना पर विराम लगाने की गुहार लगाई है। अपने आवेदन में उन्होंने कहा है कि बीते बुधवार की रात्रि के लगभग 1:00 बजे जब वह जगा तो देखा कि घर में रखे सूटकेस गायब है। जब इसकी खोजबीन की गई तो घर से दूर खाली सूटकेस गली में रखा था और सूटकेस में रखा हुआ 8 हजार रूपये एवं अन्य महत्वपूर्ण कागजात उससे गायब था। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी है कि इस घटना के पूर्व भी कई घरों में अज्ञात चोरों के द्वारा कई तरह के चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। रंगरा पुलिस इस घटना की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: