5
(4)



एक युवक की घटनास्थल पर मौत, दूसरा मायागंज भागलपुर रेफर, अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध केस दर्ज

नवगछिया। खरीक थाना क्षेत्र अंतर्गत लगदाहा 14 नम्बर सड़क पर बुधवार की सुबह करीब 6 बजे तेज रफ्तार अज्ञात मैजिक पिकअप वाहन ने मोटरसाइकिल सवार दो युवक को जोरदार धक्का मार दिया। घटना में मोटरसाइकिल सवार एक युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वही दूसरा गंभीर हालत में खरीक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया है।



मृतक युवक गोपालपुर थाना क्षेत्र के सैदपुर गोड़ियारी निवासी अमर कुमार (19 वर्ष) था। वहीं गंभीर रूप से घायल युवक खरीक के अठनिया गांव निवासी अंकित कुमार (18 वर्ष) है, जिसका इलाज मायागंज अस्पताल भागलपुर में चल रहा है। अंकित का दायां पांव और हाथ टूट गया है और अन्य अंगों में भी चोटें आई हैं।



मिली जानकारी के अनुसार मृतक अमर और अंकित रिश्ते में मौसेरे भाई हैं। बुधवार की सुबह दोनों अपने घर लौट रहे थे जब यह हादसा हुआ। पिकअप वाहन काफी तेज रफ्तार में था और मोड़ के समीप धक्का मारकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही खरीक थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया भेज दिया। घायल युवक को प्राथमिक उपचार के बाद मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया।

खरीक थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने बताया कि मृतक के पिता छोटेलाल मंडल के फर्द बयान पर अज्ञात पिकअप वाहन चालक के विरुद्ध कांड दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है।



अमर पढाई में अच्छा था, सरकारी नौकरी का था सपना

घटना की सूचना मिलते ही मृतक अमर के परीजन मायागंज अस्पताल भागलपुर पहुंचे। मृतक की मां कुंदन देवी, भाभी नूतन देवी, और कल्पना देवी शव से लिपटकर रो रही थीं। घरवालों ने बताया कि चार भाइयों में सबसे छोटा अमर पढ़ाई में अच्छा था और उसका सरकारी नौकरी का सपना था। इंटर फर्स्ट डिवीजन से पास किया था। अमर के पिता किसान हैं और उनके तीनों भाई पिता के कामों में हाथ बंटाते हैं। घटना के बाद सैदपुर गोड़ियारी गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। देर शाम स्थानीय गंगा घाट पर शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 4

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: