


इलाज के दौरान मौत, पसरा मातम
नवगछिया पुलिस जिलांतर्गत रंगरा थाना क्षेत्र के चापर मोड़ के समीप एनएच 31 पर शुक्रवार शाम अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने सड़क पर पैदल चल रहे मजदुर युवक को पीछे से जोरदार धक्का मार दिया। हादसे में मजदूर युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने रंगरा थाना को सूचना देकर घायल को रंगरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इलाज के लिए लेकर गए जहां डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भागलपुर रेफर कर दिया गया।

जहां इलाज के क्रम में युवक की मौत हो गई। मृतक युवक रंगरा के सहोडा निवासी सूरज कुमार पिता मनोज सिंह बताया गया। मृतक की पत्नी आशा कुमारी ने बताया कि होली के दिन पति मजदूरी करके पैदल घर लौट रहा था। चापर मोड़ के समीप नवगछिया की ओर से आ रही तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने सूरज को जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद मृतक के परिवार में मातमी सन्नाटा पसर गया है। परिजनों का रोरोकर बुरा हाल है.

हादसे के बाद मनोज सिंह, कारे सिंह, सुभाष सिंह, पूर्व मुखिया मुक्तिनाथ सिंह, नंदन यादव और पंसस विनोद सिंह सहित कई स्थानीय लोगों ने शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी। रंगरा थानाध्यक्ष पुनि आशुतोष कुमार ने बताया कि अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मजदूर की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परीजन को सौंप दिया गया। परीजन की ओर से अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध आवेंदन दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांचोपरांत अग्रतर कार्यवाई की जा रही है।
