5
(1)

भागलपुर सुलतानगंज के अजगैबीनाथ धाम मे सावन के तीसरी सोमवारी को लेकर अजगैबीनाथ गंगा घाट एंव नमामि गंगे घाट पर जहान्वी गंगा महाअरती के अध्यक्ष संजीव झा के नेतृत्व मे गंगा महाअरती का आयोजन किये गये।इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप मे पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक पुरणचन्द्र बैहरा,सहायक महाप्रबंधक प्रवेश चन्द्र लाल,उपमहाप्रबंधक दिपक कुमार कर्ण,पी.एन.वी.ई.पूरब बिहार के अध्यक्ष ए.पी.सिंह,सहायक सचिव मनोज कुमार घोष,पंकज कुमार रजक थे।

गंगा महाआरती का शुभारंभ पंजाब नेशनल बैंक के महाप्रबंधक पुरणचन्द्र बैहरा, सहायक महाप्रबंधक प्रवेशचन्द्र लाल के द्वारा गंगा पुजन कर किये गये।इस दौरान स्थानीय पंडितों द्वारा बनारस के तर्ज पर गंगा महाअरती किये गये।इसको लेकर शहर सहित कांवरियों ने गंगा महाअरती करते हुये मां गंगे के जयकारे लगाते बाबा भोलेनाथ का जयकारा लगाया गया।इस दौरान शिक्षक प्रदिप झा,शंकर कुमार राम,भुषण भासकर राम सहित इत्यादि शहर के ग्रामीण एंव कांवडिय़ा मौजुद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: