

भागलपुर/ निभाष मोदी

आर पी सी सिंह ने अजगैविनाथ मंदिर में पुजा अर्चना करते हुये जनसंपर्क यात्रा का किया शुभारंभ
भागलपुर सुलतानगंज के अजगैविनाध धाम में पुर्व केन्द्रीय मंत्री सह जदयू के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आर पी सी सिंह पहुंचे| इस दौरान पुर्व केन्द्रीय मंत्री सह जदयू के पुर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह ने अजगैविनाथ मंदिर में पुजा अर्चना करते हुये नया बिहार बनाने को लेकर जनसंपर्क यात्रा का शुभारंभ किया गया| इस दौरान आरसीपी सिंह ने मिडिया को बताया कि सुलतानगंज विधानसभा क्षेत्र में जन संपर्क यात्रा किया जाएगा जो क्षेत्र के.

विभिन्न पंचायत में जन संपर्क यात्रा करते हुए रसीदपुर में पटेल जयंती मनाते हुए आम सभा का आयोजन किया जाएगा| साथ ही बिपिन बिहारी ने मिडिया को बताया की पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीसी सिंह का जनसंपर्क यात्रा, गनगनिया, कमरगंज , मसदी, भीरखुर्द, कटहरा, नयागांव, सहित अन्य पंचायतों में करते हुये रशिदपुर में पटेल जयंती मनाते हुये आम सभा का आयोजन किया जाएगा| इस दौरान पुर्व केन्द्रीय मंत्री के सैकड़ों सर्मथक मौजूद थे|
