5
(1)

भागलपुर/ निभाष मोदी

भागलपुर, एक महिला अपने 8 वर्षीय मासूम बच्चे के साथ न्याय की गुहार लगाने पुलिस अधिकारियों के दफ्तरों का लगातार चक्कर काट रही है | दरअसल भागलपुर के जगदीशपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त अरुण मंडल की पत्नी सुनीता देवी अपने ही रिश्तेदारों और पड़ोसियों के द्वारा जमीन पर कब्जा करने के उद्देश्य से उसे डायन करार देकर लगातार उसके साथ मारपीट और छेड़खानी की घटना को अंजाम दे रहे हैं |

22 नवंबर को भी जब वह अपने घर में अकेली थी तो उसके रिश्ते में भतीजा सुभाष मंडल उसके घर पर आया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा | जब वह अपना असमत बचाकर सुभाष मंडल के पिता बसंत मंडल को सारी बात बताने पहुंची तो उसके बाद सुभाष मंडल के पिता ,चाचा और उसके भाइयों ने सुनीता के साथ बुरी तरह मारपीट की घटना को अंजाम दिया और उसके घर पर रखें जेवरात और पैसा लूट लिया |

सुनीता देवी ने बताया कि वह इस पूरे मामले को लेकर जगदीशपुर थाना, और महिला थाना में भी अपनी शिकायत दर्ज कराई है | लेकिन लगभग 1 सप्ताह बीत जाने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया है | थक हार कर वह न्याय की गुहार लगाने भागलपुर के सीनियर एसपी बाबूराम से मिलने उनके कार्यालय पहुंची है , और उम्मीद है कि पुलिस कप्तान ही उसे न्याय दिला पाएंगे |

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: