


नवगछिया: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) नवगछिया इकाई द्वारा मदन अहिल्या महिला कॉलेज में एक छात्रा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांत छात्रा कार्य संयोजक मोनालिसा घोष उपस्थित रही।

बैठक में महिला दिवस पर आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गई, विमर्श हुआ और कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई। बैठक का संचालन प्रांत सह छात्रा कार्य संयोजक साक्षी कुमारी ने किया। इस बैठक में ABVP के कई प्रमुख सदस्य उपस्थित थे, जिनमें प्रांत छात्रा कार्य संयोजक मोनालिसा घोष, प्रांत छात्रा कार्य सह संयोजक साक्षी कुमारी, SFD कार्य सह संयोजक, कॉलेज अध्यक्ष कुसुम कुमारी, कॉलेज मंत्री दीपा कुमारी, कॉलेज सह मंत्री दीक्षा मिश्रा, निकिता कुमारी, तनु प्रिय, भानु, रिद्धि, ब्यूटी, पायल, आरती कुमारी सहित दर्जनों छात्राएँ शामिल थीं।

