0
(0)

नवगछिया : अखिल भारतीय नाई संघ (ट्रेड यूनियन) अनुमंडल शाखा नवगछिया की आम बैठक शनिवार को बिहारी अतिथि सदन नवगछिया में उमाशंकर ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित की गई.

बैठक में उपस्थित नई संघ के सदस्यों ने भोजपुरी लोक गायक के शेक्सपियर रहे पद्मश्री भिखारी ठाकुर को श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया. उसके बाद नाई संघ नवगछिया के कार्य समितियों का विस्तार कर विभिन्न पदों का मनोनयन भी किया गया.

जिसमें अध्यक्ष पंकज ठाकुर, उपाध्यक्ष रुपेश ठाकुर, सचिव राजेश ठाकुर, उप सचिव भावेश ठाकुर, कोषाध्यक्ष छोटेलाल ठाकुर, सूचनार्थकी नंदकिशोर ठाकुर, सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ध्रुव ठाकुर, देवो ठाकुर, गौरव, बबलू, अजय व राजीव को मनोनीत किया गया.

बैठक में राजेंद्र ठाकुर, लखनलाल ठाकुर, रवीन ठाकुर, राजू, दिलीप, प्रहलाद, दिनेश, प्रमोद व दिनकर के साथ संघ के अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: