5
(1)

नवगछिया : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) ने अपने 76 वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाया। नवगछिया नगर इकाई द्वारा झंडोतोलन का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि जिला प्रमुख प्रो. अमरेंद्र सिंह थे। बिहार प्रांत के राष्ट्रीय कला मंच सह संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि ABVP की स्थापना 9 जुलाई 1949 को हुई थी और तब से यह संगठन राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के कार्य में जुटा है।

कार्यक्रम में SFS प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया ने बताया कि ABVP युवाओं की आवाज है और यह संगठन युवाओं के लिए काम करता है। उन्होंने कहा, “विद्यार्थी परिषद ज्ञान, शील, और एकता के मूल मंत्र पर चलने वाला संगठन है। हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि जब यह संगठन अपना 100 वां स्थापना दिवस मनाए, तब तक हम सभी अपने देश को पुनः विश्व गुरु बनाने के लिए योगदान दें।”

इस अवसर पर जिला प्रमुख प्रो. अमरेंद्र सिंह ने सभी कार्यकर्ता, पूर्व कार्यकर्ता और शिक्षक कार्यकर्ता को शुभकामना संदेश दिए। कार्यक्रम में नगर उपाध्यक्ष श्रीओम सिंह, पूर्व कार्यकर्ता मुकेश राणा, नगर सह मंत्री शिवम झा, साक्षी भारद्वाज, अभिषेक कुमार, शुभम कुमार, बालकृष्ण कुमार, कुसुम कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

मदन अहिल्या महिला कॉलेज में ABVP के तत्वाधान में परिसर कला उत्सव का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताएं जैसे मेंहदी, चित्रकला, और रंगोली आयोजित की गईं। राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव ने बताया कि राष्ट्रीय कला मंच विद्यार्थियों की कला को निखारकर मंच प्रदान करता है। कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्राओं को अगले कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा।

इसके साथ ही मदन अहिल्या कॉलेज परिसर में वृक्षारोपण भी किया गया, जिसमें कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य राजीव सिंह ने भाग लिया। साक्षी भारद्वाज, कुसुम कुमारी, और दीपा कुमारी भी इस अवसर पर उपस्थित थीं।

जीबी कॉलेज नवगछिया में भी ABVP का स्थापना दिवस मनाया गया, जहां नए सत्र के विद्यार्थियों के साथ छात्र संवाद किया गया। इस संवाद कार्यक्रम में राष्ट्रीय कला मंच प्रांत सह संयोजक विश्वास वैभव, SFS प्रांत सह संयोजक अनुज चौरसिया, नगर सह मंत्री शिवम झा, कॉलेज मंत्री शुभम कुमार, और बालकृष्ण उपस्थित थे। दर्जनों छात्र-छात्राओं ने इस संवाद में भाग लिया और अपने विचार साझा किए।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: