5
(1)

नवगछिया | नवगछिया पुलिस जिला में हुए अलग अलग जगहों पर आपसी मारपीट में तीन लोग घायल हो गए है। नवगछिया थाना क्षेत्र के मक्खातकिया निवासी गनौरी सिंह के विनोद सिंह मारपीट में घायल हो गए। जिनका प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। बेहतर इलाज के लिए मायागंज रेफर कर दिया है। वहीं दूसरी ओर परबत्ता थाना क्षेत्र साहू परबत्ता में आपसी मारपीट में दो लोग घायल हो गए। घायलों में साहू परबत्ता निवासी पप्पू शर्मा के पुत्र जितेंद्र शर्मा और चानो शर्मा के पुत्र पप्पू शर्मा शामिल है। जिनका प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। जहां बेहतर इलाज के लिए पप्पू शर्मा को मायागंज रेफर कर दिया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: