0
(0)

नवगछिया | नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत हुए अलग अलग जगहों पर आपसी मारपीट में तीन लोग घायल हो गए। नवगछिया थाना क्षेत्र के मनियामोड़ में मारपीट में शेख अजीम की पत्नी राया खातून घायल हो गई। जिनका इलाज नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया।

वहीं दूसरी ओर नवगछिया थाना क्षेत्र के नगरह में में हुए आपसी मारपीट में रघुवीर मंडल के पुत्र विजय मंडल गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। वहीं बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया है। वहीं परबत्ता थाना क्षेत्र जगतपुर निवासी मोहन दास मारपीट में घायल हो गया। जिसका प्राथमिक उपचार नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में किया गया। बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: