


नवगछिया | नवगछिया थाना क्षेत्र के
अलग अलग क्षेत्रों में सड़क दुर्घटना में दो व्यक्ति घायल हो गए। घायलों में नवगछिया थाना के उजानी निवासी फैयाज अकरम है। घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया। वहीं बांका जिला के रजौन निवासी अमरजीत कुमार घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घायल की गंभीर हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया गया।
