

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिले के कहलगांव प्रखंड स्थित रसलपुर एकचारी निवासी अंग के दशरथ मांझी की बीमार पत्नी अनिता देवी (45 वर्ष) का आज तड़के हृदय गति थमने से निधन हो गया। पिछले चार वर्षों से अनिता बीमार चल रही थी। वे लिवर इन्फेक्शन से पीड़ित थी। 24 घंटे ऑक्सीजन सपोर्ट पर थी।
हाल ही में विजय मंडल की कहानी जीएस न्यूज ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। विजय मंडल अपनी पत्नी की सेवा 24 घंटे करता है। घर को ही उसने आईसीयू बना लिया है।

वह हर दिन एकचारी से 30 किलोमीटर दूर भागलपुर स्थित बरारी ऑक्सीजन रिफलिंग प्लांट जाते हैं। अपने कंधे पर सिलिंडर लादकर जाने और आने का यह सिलसिला हरेक दिन कई दफा करता है। ऐसे में उन्हें ऑक्सिजन कंसंट्रेटर की जरूरत थी जो खुद ऑक्सिजन जेनरेट करता है। हाल ही में गणlदेश में विजय की कहानी पढ़ने के बाद जीवन ज्योति सोसायटी भागलपुर के अध्यक्ष शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ अजय सिंह ने ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराया था।

साथ ही ईलाज की जरूरत पड़ने पर निःशुल्क ईलाज करवाये जाने की बात भी कही थी। हाल ही में अंग के दशरथ मांझी विजय मंडल को कर्ण पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था। इन प्रयासों के बाद भी अनिता की सांसों को डोर मंगलवार को तड़के सुबह टूट गई। देर शाम घोघा स्थित श्मशान घाट में दाह संस्कार किया गया। इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी।