5
(1)

भागलपुर (पीरपैंती) – खानपुर एनएच80 पर माघी पूर्णिमा के अवसर पर गंगा स्नान करने जा रहे एक ऑटो के पलटने से महिला श्रद्धालु फूलन देवी की मौत हो गई। यह दुर्घटना उस समय हुई जब ओलापुर गांव से करीब 10 लोग ऑटो पर सवार होकर बटेश्वर गंगा घाट जा रहे थे। जैसे ही वे खानपुर एनएच80 के पास पहुंचे, ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गया।

इस हादसे में फूलन देवी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को तत्काल पीरपैंती रेफलर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पीरपैंती थाना के दरोगा राहुल कुमार और बिंदेश्वरी यादव अपने दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और मृतक महिला का शव पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेजा गया है।

घटना के बाद मृतक महिला के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: