3.9
(7)

कहते हैं शादियों में बड़े बुजुर्गों की मौजूदगी बहुत अहमियत रखती है, लेकिन आज हम आपको ऐसा वीडियो दिखाएंगे जिसमें बुजुर्गों ने ही इस शादी को चर्चा का पात्र बना दिया है। आमतौर पर वरमाला के समय दूल्हा और दुल्हन एक दूसरे को फूलों की माला पहनाते है। लेकिन एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। जिसमे एक शख्स द्वारा माइक पर दूल्हा और दुल्हन को जिंदगी भर साथ रहने की शपथ दिलवाई जा रही है। वायरल वीडियो नवगछिया के बिहपुर प्रखंड दुधेला गांव की बताया जा रहा है। यह वायरल वीडियो 4 मार्च के शादी का बताया जा रहा है। वायरल वीडियो में साफ तौर पर सुना और देखा जा सकता है की एक शख्स पहले दुल्हन को हाथ में माइक देकर अपने मां पिता, धरती, आसमान और अग्नि को साक्षी मानकर कर जिंदगी पर साथ रहने और अपने सास ससुर का सम्मान करने की शपथ दिलवा रहा है। दुल्हन के द्वारा शपथ लेने के बाद यही प्रक्रिया दूल्हे के साथ भी दोहराया गया। बताया जा रहा है की 4 मार्च को नवगछिया के इस्माईलपुर प्रखंड के रघुनी टोला निवासी सुबोध मंडल के पुत्र मनीष कुमार की शादी नवगछिया के बिहपुर प्रखंड के दूधेला निवासी चक्रधर मंडल की पुत्री आरती कुमारी से शादी हो रही थी। इसी बीच गांव वालों ने दूल्हा और दुल्हन को बीच महफिल में एक दूजे को जिंदगी भर साथ रहने और सम्मान करने की शपथ दिला दी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 3.9 / 5. Vote count: 7

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: