5
(1)

नवगछिया प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित बुनियाद केंद्र में अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध जन दिवस सम्मान समारोह का आयोजन शुक्रवार को किया गया। इस कार्यक्रम के मौके पर नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी उत्तम कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी गोपाल कृष्ण प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी कार्यक्रम में मौजूद थे। इस मौके पर स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच लेखन स्लोगन चित्रकला कविता आदि प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इस मौके पर क्षेत्र के बड़े बुजुर्गो को अंग वस्त्र व माला पहनाकर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा छात्र-छात्राओं एवं स्थानीय बुजुर्गों को कई तरह की समस्याओं की भी जानकारी ली।जिसमें पठन-पाठन से लेकर मध्यान भोजन की शिकायत छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। ऐसे अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा बताया गया की बुनियाद केंद्र सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा संचालित होता है।

यहां पर बड़े बुजुर्गों विकलांगों के लिए विशेष तौर पर इलाज एवं उसके सुझाव के लिए व्यवस्था है।इस केंद्र का इलाके के लोग उपयोग करें एवं अगर परेशानी हो तो हमें बताएं। वही इस अवसर पर आयोजित छात्रों के द्वारा प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय विजय छात्रों को सम्मान पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित भी किया गया। इस अवसर पर प्रशासनिक सहायक सह लेखा पदाधिकारी रजनी प्रभा केंद्र प्रबंधक जितेंद्र कुमार केसरी कैलाशपति सिंह रोशन कुमार आदि लोग मौजूद थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: