5
(1)

चुनाव आयोग, भारत सरकार द्वारा आयोजित विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत अर्जुन कॉलेज, नवगछिया में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया! आयोजन का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष से अधिक उम्र से युवाओं का नाम मतदाता सूची में पंजीकृत कराना था। कार्यक्रम का उद्घाटन नवगछिया के अनुमंडल अधिकारी उत्तम कुमार, रंगरा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी अनु कुमारी, मनरेगा के कार्यक्रम पदाधिकारी राजीव ठाकुर एवं अर्जुन कॉलेज के अध्यक्ष नीलम देवी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।
अनुमंडल अधिकारी उत्तम कुमार ने छात्र-छात्राओं को अपने संबोधन में बताया कि युवा ही देश के भविष्य हैं। 18 वर्ष से अधिक उम्र के युवा को 9 दिसंबर के पूर्व मतदाता सूची में पंजीकृत करना आवश्यक है ताकि लोकसभा चुनाव में युवा अपने मतदान के अधिकार का उपयोग कर पाएं ।
उन्होंने बताया कि अपने राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपने समाज के प्रत्येक व्यक्ति को मतदान करने के लिए प्रेरित करना पड़ेगा।


प्रखंड विकास पदाधिकारी अन्नु कुमारी ने 300 से अधिक छात्र-छात्राओं को संबोधित कर बताया कि मानव इतिहास में लोकतांत्रिक शासन प्रणाली ही सर्वोत्तम शासन प्रणाली है।
उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए बताया यह तभी संभव होगा जब महिलाएं शिक्षित होगी।
चतुर्मुखी सामाजिक विकास के लिए महिलाओं को पुरुषों से कदम से कदम मिलाना होगा।
कार्यक्रम का संचालन प्रोफेसर सरिता कुमारी ने किया। वहीं मौके पर प्रोफेसर शिवम वर्मा, प्रोफेसर राजेश यादव, प्रोफेसर ज्ञानेश त्रिपाठी, प्रोफेसर नीरज कुमार, प्रोफेसर सृष्टि कुमारी, संजय कुमार, राजीव कुमार, रौशन झा ,मुकेश कुमार दास, अखिलेश कुमार, लड्डू सिंह, इंजीनियर अमित शर्मा ,अमित ठाकुर, क्षेत्र के जनप्रतिनिधि सहित 300 से अधिक छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: