5
(1)

नवगछिया : राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के परामर्श उपरांत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह द्वारा नवगछिया पुलिस जिला अंतर्गत तेलघी निवासी अरुण कुमार यादव को राजद के प्रदेश महासचिव पद पर मनोनयन पर पुलिस जिला राजद नवगछिया के जिलाध्यक्ष अलखनिरंजन पासवान,  प्रधान महासचिव संजय मंडल, जिला प्रवक्ता कपिल देव मंडल, उपाध्यक्ष सतीश कुमार यादव, युवा राजद के जिलाध्यक्ष अमन कुमार, प्रधान महासचिव मो. आजाद अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी नीलकमल साह, गोपालपुर प्रखंड राजद के अध्यक्ष प्रमोद चौबे,

नवगछिया प्रखंड राजद के अध्यक्ष हिमांशु यादव, नारायणपुर प्रखंड अध्यक्ष केदार शर्मा, बिहपुर प्रखंड अध्यक्ष मो. मोइन राइन, खरीक प्रखंड अध्यक्ष सुबोध यादव, इस्माइलपुर प्रखंड अध्यक्ष मेही दास, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष महेश मंडल उर्फ फौजी मंडल, किसान प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार राही, मो. अंसार अंसारी, सहित अन्य नेताओं ने खुशी जाहिर करते कहा कि राजद के प्रदेश महासचिव पद पर अरुण कुमार यादव के.

मनोनयन से राजद कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। पार्टी के स्थापना काल के बाद पहली बार पुलिस जिला नवगछिया के किसी कार्यकर्ता को मूल पार्टी में प्रदेश स्तर पर जगह मिली है। जोकि इलाके के लिए गर्व की बात है। सभी नेताओं ने राजद के प्रदेश महासचिव अरुण कुमार यादव को बधाई देते हुए इस मनोनयन के लिए राष्ट्रीय जनता दल राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री लालू प्रसाद , उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह का बहुत – बहुत आभार व्यक्त किया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: