5
(1)

विजयोत्सव के रूप में वीर कुंवर सिंह को किया गया याद

निभाष मोदी, भागलपुर।

भागलपुर,आजादी की लड़ाई में बाबू वीर कुंवर सिंह के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है। अट्ठारह सौ सत्तावन की आजादी की पहली लड़ाई के नायकों में बाबू वीर कुंवर सिंह का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने अनेक समूहों के बीच समन्वय स्थापित कर आजादी की पहली लड़ाई लड़ी एवं महती भूमिका अदा की। बिहार के गौरव को पुनः हासिल करना ही बाबू वीर कुंवर सिंह के प्रति सबसे बड़ी श्रद्धांजलि होगी। इसी बाबत आज वीर कुंवर सिंह मूर्ति निर्माण समिति के द्वारा भागलपुर जीरोमाइल में वीर कुंवर सिंह के प्रतीमा पर माल्यार्पण किया गया और उनकी वीरता को याद किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष डॉक्टर संजय सिंह, उपाध्यक्ष शारदा प्रसाद सिंह, डॉक्टर अजय सिंह ,मृत्युंजय सिंह गंगा, मनोज सिंह, समाजसेवी सुमन सिंह, चंद्रमणि सिंह, राजीव सिंह, मनोज माईकल, सत्यपाल सिंह, प्रोफेसर वीरेंद्र सिंह के अलावे दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। विजयोत्सव पर आज वीर कुंवर सिंह को सबों ने फूल माला चढ़ाकर याद किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: