5
(1)

नवगछिया – लॉकडाउन पीरियड में नवगछिया के सात जगहों पर 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक मास्क जांच करने के लिए नवगछिया के अनुमंडल पदाधिकारी इंजीनियर अखिलेश कुमार ने नवगछिया अनुमंडल के कुल 7 जगहों पर पुलिस पदाधिकारियों और दंड अधिकारियों की तैनाती की है. नवगछिया के प्रखंड कृषि समन्वयक दीपक कुमार सिंह और सहायक अवर निरीक्षक श्रीकांत चौधरी को गौशाला रोड,

कृषि समन्वयक प्रेम प्रकाश सिंह और सहायक अवर निरीक्षक शिवजी यादव को नवगछिया स्टेशन रोड, कृषि समन्वयक आनंद कुमार और सहायक अवर निरीक्षक विकास मंडल को बस स्टैंड नवगछिया, कृषि समन्वयक गोपालपुर रंजीत कुमार मंडल और दारोगा वीरेंद्र कुमार को लाल जी मध्य विद्यालय के पास, खरीक के कृषि समन्वयक वरुण कुमार और दरोगा केके यादव को खरीक बाजार चौक,

मनरेगा बिहपुर के कनीय अभियंता आलोक कुमार और सहायक अवर निरीक्षक गजेंद्र यादव को बिहपुर स्टेशन रोड, कृषि समन्वयक नारायणपुर पंकज कुमार और सहायक अवर निरीक्षक हसीन अहमद खान को भवानीपुर ओपी थाना के पास 14 पुलिस बल के साथ मास्क चेकिंग के लिए स्थाई रूप से प्रतिनियुक्त किया गया है.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: