5
(1)

बिहपुर – गुरुवार को प्रखंड के औलियाबाद में राजद के अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद कुमार सहनी का अभिनंदन समारोह आयोजित कर नागरिक अभिनंदन किया गया.इस मौके पर युवा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व सांसद बूलो मंडल भी मौजूद थे.वहीं ईस्माइलपुर प्रखंड के परबत्ता निवासी मनोज कुमार मंडल उर्फ महेश फौजी को जिलाध्यक्ष एवं खरीक प्रखंड के पूर्व उपप्रमुख जमालदीपुर निवासी अमरेंद्र सिंह को जिला प्रधान महासचिव मनोनीत किया.

वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह निषाद को प्रदेश कमेटी में विशेष आमंत्रित सदस्य व नारायणपुर प्रखंड के रायपुर निवासी प्रमोद कुमार नागर को प्रदेश महासचिव मनोनीत किया.इस मौके वक्ताओं ने कहा 2024 जो देश में चुनाव होना है.इस चुनाव में जो देश को बर्बाद करना चाहता है.उसको जवाब देना है।इसी मुद्दों को लेकर हमलोग जनता के बीच जा रहे है.इस मौके पर जिलाध्यक्ष अलख निरंजन पासवान , शिवनंदन सिंह लालू यादव , विजय यादव,पंसस दारोगा प्रसाद सिंह,छतीस यादव ,भानु आदि मौजूद थे.

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: