February 28, 2025
पुलिस अधीक्षक नें महिला थाना और अंचल कार्यालय का किया वार्षिक निरीक्षण ||GS NEWS
नवगछियाबिहारभागलपुरDESK2025नवगछिया पुलिस अधीक्षक द्वारा महिला थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवगछिया, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), थानाध्यक्ष महिला थाना एवं थाना के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। निरीक्षण के दौरान पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों के आवासन, थाना सिरिस्ता, मालखाना, हाजत रूम, सी०सी०टी०एन०एस० कथा और सम्पूर्ण थाना परिसर का विस्तृत निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने थाना में संधारित पंजियों को अद्यतन रखने के निर्देश दिए और थाने में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान की समीक्षा की। उन्होंने लंबित कांडों को शीघ्र निष्पादन हेतु अनुसंधानकर्ताओ को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए, साथ ही वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी दिशा-निर्देश दिए। छात्राओं की सुरक्षा के मद्देनजर स्कूलों एवं कॉलेजों के आस-पास गश्ती के दौरान निगरानी […]