

नवगछिया अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड स्थित सिंघिया मकन्दपुर के आवासीय ज्ञान वाटिका विद्यालय के तीन छात्रों ने जवाहर नवोदय विद्यालय, नगरपारा भागलपुर की प्रवेश परीक्षा में सफलता हासिल कर विद्यालय और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है।
सफल छात्रों में सुकटिया बाजार के तिरासी गांव निवासी संजीव कुमार सिंह की पुत्री आद्या वैष्णवी, मक्खातकिया नवगछिया वर्तमान निवास: सिंघिया मकन्दपुर, गोसाई गांव चौक निवासी संतलाल मंडल की पुत्री कृतिका कुमारी और सिंघिया मकन्दपुर गांव निवासी पंकज कुमार साह के पुत्र सितांशु कुमार शामिल हैं।

विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार झा ने सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि ये बच्चे शुरुआत से ही यहां पढ़ाई कर रहे थे। उन्होंने कहा कि यह सफलता बच्चों की मेहनत, माता-पिता के विश्वास और विद्यालय के शिक्षकों की लगन का परिणाम है।
प्राचार्य ने बताया कि अब तक ज्ञान वाटिका विद्यालय के लगभग 400 से अधिक छात्र विभिन्न प्रतियोगिताओं में सफलता प्राप्त कर चुके हैं। विद्यालय के संरक्षक निलेश कुमार झा ने सफल छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।
