4.2
(5)

नवगछिया: केला, कलाई और क्राइम से मशहूर नवगछिया पुलिस जिला एक बार फिर सुर्खियों में है। बिहपुर थाना क्षेत्र में कम उम्र के युवकों द्वारा खिलौनों की तरह अपने हाथों में अवैध हथियार (देशी कट्टा और पिस्टल) लहराने का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में चार नाबालिग लड़के गांव की सड़कों पर खुलेआम अवैध हथियार (देशी कट्टा और पिस्टल) अपने हाथों में लेकर भोजपुरी गाने पर स्टेटस लगा रहे हैं।

हालांकि, जीएस न्यूज़ इस वीडियो की सत्यता की पुष्टि नहीं करता है। सूत्रों के अनुसार, हथियार लहराते चारों युवक बिहपुर थाना क्षेत्र के अरसंडीह निवासी अंकुश यादव (पिता: फंटूश यादव), अंकेश यादव (पिता: पांडव यादव), दिलखुश यादव (पिता: जोगो यादव) और आलोक यादव (पिता: ढोलन यादव) बताए जा रहे हैं।

नवगछिया एसपी पुरन कुमार झा ने बताया कि वीडियो की सत्यता की जांच के लिए थानाध्यक्ष को निर्देश दिया गया है। वीडियो को सत्य पाए जाने पर विधि सम्मत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही, एफआईआर दर्ज कर हथियार बरामदगी के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 4.2 / 5. Vote count: 5

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: