5
(1)

भागलपूर स्मार्ट सिटी भागलपुर में इन दिनों सड़क किनारे कूड़े का ढ़ेर आम बात हो गई है| शहर तो शहर गांव और कस्बों में भी मुख्य पथ के किनारे कूड़ा – कचरा का दुर्गंध लोगों को परेशान कर रहा है| इसी क्रम में जिले में नाथनगर प्रखंड कार्यालय से महज कुछ ही दूरी पर प्रखंड संसाधन केन्द्र (बीआरसी) के मुख्य द्वार पर कूड़े का अंबार लगा हुआ है| इसकी सड़ांध से बीआरसी में काम कर रहे शिक्षक और अन्य कर्मी काफी परेशान हैं|

वहीं बीआरसी के ठीक पीछे मध्य विद्यालय नूरपुर में पड़ने वाले लगभग सैकड़ों बच्चे इसी कूड़े के ढेर को पार कर रोजाना स्कूल पहुंचते हैं| ऐसे में बीआरसी और स्कूल के पास यूं ही कूड़ा – कचरा का यह ढ़ेर स्वच्छ भारत मिशन को आइना दिखाने के लिए काफी है| जिस पाठशाला से बच्चे स्वच्छ रहने और आसपास सफाई रखने का ज्ञान प्राप्त करते हैं| वहीं इस कदर बिखरे हुए कूड़े से इन नौनिहालों के मन में कई सवाल जागृत हो रहा है| इतना ही नहीं कचरे के ढेर पर मंडरा रहे आवारा जानवर भी कचरे को स्कूल के गेट के सामने बिखेर रहा है| संभव है इस तरह गंदगी रहने से बच्चों के स्वास्थ्य पर भी बुरा असर पड़ सकता है|

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: