5
(1)

नवगछिया | नवगछिया बाजार स्थित बाल भारती विद्यालय में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।सर्वप्रथम नेहरू जी के चित्र पर प्राचार्य नवनीत सिंह और प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने पुष्प अर्पण कर कार्यक्रम की शुरुवात की। विद्यालय के प्राचार्य ने बच्चों को संबोधित करते हुए बच्चो को नेहरू जी के प्रेरक प्रशंक बताते हुए उनसे प्रेरित होने की प्रेरणा दी।प्रशासक देव प्रसाद सिंह ने बच्चों के चरित्र निर्माण पर बल दिया।

विद्यालय में चित्रांकन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जल जीवन हरियाली,प्रदूषण,सपनो का भारत,स्वच्छ भारत आदि विषय पर कक्षावार 1 से 10 तक प्रतियोगिता करवाई गई।जिसमें विजेताओं को आकर्षक उपहार प्रदान किये गए। वहीं बच्चो ने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति कर सबका मन मोह लिया। कार्यक्रम में दीपक गुप्ता, राजेश झा,निखिल चिरानियाँ,सतीश झा,वागीश झा,ब्रजेश ठाकुर,त्रिभुवन चौधरी,सुरुचि सिंह,पूनम मवंड़िया, ममता सिंह,मधुलिका कुमारी,प्रिंस कुमार,सुमित ठाकुर,पुरुषोत्तम कुमार आदि ने सहयोग प्रदान किया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: